Lucknow News: केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक सभी को 24 घंटे मिले बिजली : उपभोक्ता परिषद
लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार के उपभोक्ताओं के अधिकार नियम-2020, के तहत सभी को 24 घंटे बिजली दिए जाने की मांग राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने की है। परिषद ने कहा कि ब्रेकडाउन को जल्द ठीक करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के नियम के मुताबिक सभी को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलना उसका अधिकार है। लिहाजा रोस्टर व्यवस्था समाप्त की जाए। अवधेश ने कहा कि जब इन दिनों गांवों से लेकर महानगरों तक सभी को लगभग 24 घंटे आपूर्ति की जा रही है तो यह व्यवस्था आगे भी जारी रखी जाए। इसके लिए वितरण नेटवर्क भी मजबूत किया जाए। ट्रांसफॉर्मरों के रखरखाव, स्थानीय फॉल्ट को जल्द ठीक करने की व्यवस्था और गैरजरूरी बिजली कटौती पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना होगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.