लखनऊ, अक्टूबर 18 -- Lucknow News: - मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में बड़ा विस्तार, सालाना सहायता राशि भी 36 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपये की गई - प्रदेश में अब 2,820 मेधावियों को मिलेगा लाभ - कृषि विश्वविद्यालयों में 90 और कृषि महाविद्यालयों में 30 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का है प्रावधान लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।

छात्रवृत्ति राशि और सीटों में वृद्धि सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ा दिया है। मंडी परिषद की इस योजना के तहत छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटों को दोगुना कर दिया गया है। संशोधित नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि संस्थान में छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों की निर्धारित संख्या 45 से बढ़ाकर 90 और प्रत्येक कृषि महाविद्यालय में 15 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है। पात्र विद्यार्थियों को अ...