लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: लखनऊ। कृष्णानगर स्थित कान्हा रेस्टोरेंट में करंट लगने से कुक छोटेलाल की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर एक साल बाद रेस्टोरेंट मालिक करन और निखिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी रामवती का आरोप है कि हादसे के बाद मालिकों ने समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया, जिससे उनके पति की जान चली गई। पुलिस ने लापरवाही और धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के मुताबिक रिपोर्ट छोटेलाल की पत्नी रामवती निवासी हंसखेड़ा ने दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...