लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: बीकेटी इंदौराबाग मोड़ के पास किसान पथ सर्विस रोड पर सड़क दुर्घटना में सीतापुर महमूदाबाद शेरपुरा के अनिल को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। अनिल मड़ियांव में किराए पर रहकर काम करते थे। रक्षाबंधन पर अनिल घर जाने के लिए वाहन पकड़ने जा रहे थे। तभी जम्मू से कोलकाता जा रहे वाहन ने टक्कर मार दी। अनिल को बीकेटी के राम सागर मिश्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने चालक और क्लीनर को हिरासत में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...