Lucknow News: किसानों ने एलडीए का घेराव कर किया प्रदर्शन, 4000 विकसित भूखंड मांगे
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। पंचायत के दौरान किसानों ने अपनी लंबित मांगों को उठाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जमीन का बकाया मुआवजा देने, विकसित भूखंड उपलब्ध कराने और गांवों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने की मांग की। संगठन के नेताओं ने कहा कि वर्ष 1984 में गोमती नगर उजरियांव योजना फेस-2 के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई थी। 41 साल बीतने के बावजूद पूरा मुआवजा नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। उन्होंने बकाया मुआवजे का भुगतान वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर करने की मांग की। साथ ही, किसानों को विकसित भूखंड देने के पुराने आश्वासन को पूरा करने की मांग के साथ अन्य मुद्दे भी उठाए।किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.