लखनऊ, जुलाई 23 -- Lucknow News: किसानों को यूरिया और डीएपी खाद उचित मात्रा में न मिलने पर गुरुवार को कांग्रेस शहर कमेटी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों को यूरिया और आम लोगों के घरों में लगे स्मार्ट मीटर के तेज चलने की शिकायतों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डॉ. शहजाद आलम और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह के संयुक्त नेतृत्व में जिलाधिकारी लखनऊ कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के जरिए सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञान चंद्र गुप्ता को सौंपा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: भ्रामक तरीके से बेचे जा रहे अमोनियम सल्फेट उर्वरक पर तत्काल रोक लगाने की मांग यह भी पढ़ें- Azamgarh News: जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी, की नारेबाजी ...