लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: मोहनलालगंज, संवाददाता। मोहनलालगंज के एक गांव में गुरुवार की रात किशोरी (14) से घर में घुसकर युवक ने दुराचार किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि पांच नवंबर को एक गांव की 14 साल की लड़की छत पर सो रही थी। आरोपी धनुवासांड निवासी प्रेम शंकर पीड़िता की छत पर पहुंचा और उसके साथ मुंह दबाकर दुराचार किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन छत पर पहुंचे तो आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: किशोरी से दुराचार के मामले में मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...