Lucknow News: कार पार्किंग के विवाद में आरएसएस के पूर्व जिला सहकार्यवाह उनके बेटे और भाई की गोली मार कर हत्या
लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: सआदतगंज के ब्राह्मणी टोला मोहल्ले में कार पार्किंग और चबूतरा निर्माण के मामूली विवाद में सोमवार सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) लखनऊ पश्चिम के पूर्व जिला सहकार्यवाह शिवाजी तिवारी (62) उनके बेटे सुयश (30) और भाई शिवेंद्र उर्फ शम्भू (55) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले मर्चेंट नेवी कर्मी ऋषभ शुक्ला उसके पिता दिनेश, गुंडा एक्ट के आरोपी चाचा राजेश और दो बहनों समेत पांच को पकड़ा है। दोनों पक्षों में कार पार्किंग और वट वृक्ष के चबूतरा निर्माण को लेकर करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। सनसनीखेज वारदात से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अर्पणा कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.