Lucknow News: कार्यशाला सहायक के घर से जेवरात, सवा तीन लाख नकद चोरी
लखनऊ, अक्टूबर 18 -- जानकीपुरम में घर से लाखों की चोरी Lucknow News: रेडियो मुख्यालय में कार्यशाला सहायक के जानकीपुरम स्थित घर में चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात, सवा तीन लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। चोरी के वक्त पीड़ित अपने पैतृक गांव गया था। जानकीपुरम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीतापुर सिधौली के दौदापुर निवासी ब्रजेश कुमार अवस्थी परिवार के साथ जानकीपुरम विस्तार सेक्टर छह में रहते हैं। वह रेडियो मुख्यालय में कार्यशाला सहायक के पद पर कार्यरत हैं। पीड़ित ब्रजेश कुमार अवस्थी के मुताबिक 13 अक्तूबर को वह परिवार के साथ पैतृक गांव दौदापुर गए हुए थे। जब वह 15 अक्तूबर को वापस लौटे तो घर का मुख्य द्वार दरवाजा खोला। अंदर गए तो देखा कि कमरों के ताले टूटे थे। सारा सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने कमरें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.