लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने भाजपा सरकार पर पिछले दस वर्षों में काम के बजाय सिर्फ नाम बदलने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोग तो काम करके नाम कमाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार नाम बदलकर काम चलाने में विश्वास रखती है। आराधना ने जेवर एयरपोर्ट का नाम बदले जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2020 में सरकार ने खुद इसका नाम 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' तय किया था। अब जब विकास कार्यों पर सवाल उठ रहे हैं तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए नाम बदल दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के पोस्टर-होर्डिंग फाड़ना भाजपा की निराशा : आराधना मिश्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...