Lucknow News: काम के दौरान महिला को कोबरा ने डसा, मौत
लखनऊ, अगस्त 26 -- Lucknow News: मलिहाबाद, संवाददाता बिराहिमपुर गांव में बुधवार सुबह घर में काम कर रही महिला को कोबरा ने डस लिया। इलाज के दौरान सीएचसी में महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कोबरा को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया।गांव निवासी स्वर्गीय रामकुमार की पत्नी चम्पा (55) बुधवार सुबह पांच बजे घर के काम निपटा रही थीं। तभी घर में छिपे कोबरा ने उन्हें काट लिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत चम्पा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला के तीन बेटे रामू, महेश और अजीत हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए घर में ही छिपे कोबरा को घेरकर सुरक्षित पकड़ लिया और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को सांप सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.