लखनऊ, अक्टूबर 28 -- Lucknow News: लखनऊ। रेलवे दीपावली की भीड़ को देखते हुए बांद्रा से एक और आठ नवंबर और गोरखपुर से लखनऊ होकर बांद्रा के लिए दो व नौ नवंबर को त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन नंबर 09083 स्पेशल बांद्रा से एक एवं आठ नवंबर को सुबह 4:30 बजे चलेगी। बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर होकर अगले दिन दोपहर 13.20 बजे ऐशबाग जंक्शन पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुक कर रवाना होगी। बाराबंकी, गोंडा ,बस्ती के रास्ते गोरखपुर 19: 30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 09084 स्पेशल दो एवं नौ नवंबर को गोरखपुर से 22: 45 बजे चलकर ऐशबाग से सुबह 4:25 बजे होते हुए बांद्रा अगले दिन 13:35 बजे पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...