लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: काकोरी में दशहरा की रात मां के साथ मेला देखने गई युवती को पूर्व परिचित युवक बहाने से आम के बाग में ले जाकर दोस्त के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने तीसरे दोस्त को भी बुलाया, लेकिन तीसरे युवक के विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को मारा पीटा और छोड़कर फरार हो गए। युवती ने मेला में पहुंचकर मां को आपबीती बताई। मां की तहरीर पर काकोरी पुलिस ने नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक सरोजनी नगर निवासी युवती (21) मंगलवार रात मां के साथ काकोरी के मौंदा गांव में आयोजित रामलीला और मेला घूमने आई थी। पीड़िता की मां का आरोप है कि तभी पतौरा निवासी पूर्व परिचित आयुष पाल युवती को मेला घुमाने के बहाने ले गया। मेला घूमने के ...