Lucknow News: काकोरी में खजूर गोदाम में भीषण आग
लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: दुबग्गा बरावन कलां में शनिवार दोपहर यूनिटी कॉलेज के सामने स्थित एक बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे खजूर पैकिंग गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल की छह गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, बरावन कलां में बालागंज निवासी शशांक यादव की तीन मंजिला बिल्डिंग है। इसके बेसमेंट में हुसैनाबाद निवासी सैय्यद इख्तिखार रजा आब्दी का खजूर पैकिंग का गोदाम संचालित था। शनिवार दोपहर एक बजे गोदाम में लगे सबमीटर के पास शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारियों ने नीचे पड़े कागज के गत्तों को पकड़ लिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के समय गोदाम में तीन कर्मचारी काशिफ, मैनेजर मो. मेहंदी और सदफ मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.