लखनऊ, अगस्त 2 -- Lucknow News: अरुण पाण्डेय, काकोरी(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में काकोरी के उदितखेड़ा किसान पथ अंडरपास के पास शुक्रवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। एक पक्ष ने मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए है। दोनों पक्षो की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। उदित खेड़ा निवासी फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय उपेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात काम से लौटने के बाद गांव के ही मिलन यादव ने फ़ोन करके बुलाया और अपने साथियों छोटू यादव समेत अन्य लोगों ने मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया और फायरिंग कर दी। वहीं दूसरे पक्ष मिलन की शिकायत पर उपेंद्र, उनके भाई सुभाष और भतीजे सत्यम सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट द...