लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता।

हंगामे की जांच के लिए समिति गठित यूपी कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा के औपचारिक पदभार ग्रहण समारोह के पहले रविवार को हंगामा, धक्का-मुक्की और जूता चलने की घटना की जांच की जाएगी। यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने इस मामले में जांच के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति बना दी है। जानकारी के मुताबिक बृजलाल खाबरी के अलावा राष्ट्रीय सचिव और यूपी कांग्रेस के सह प्रभारी अब्दुल हन्नान, अभिषेक दत्त, पूर्व सांसद रवि वर्मा और शमीना शफीक को समिति में शामिल किया गया है। रविवार को यूपी कांग्रेस कार्यालय में जब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय औपचारिक रूप से पदभार हस्तांतरित करने पहुंचे थे तो वहां उपस्थित यूपी कांग्रेस की महिला इकाई की नि...