लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: बैंड-बाजा, ढोल के बीच निकली तीन किलोमीटर लम्बी कलश यात्रा जगह -जगह पुष्पवर्षा के साथ हुआ कलश शोभायात्रा का स्वागत लखनऊ, संवाददाता। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। सुबह बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा, भक्ति व उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली। बैंड-बाजा, ढोल की थाप और माता के उद्घोष के बीच महिलाएं जब सिर पर कलश लेकर निकली तो पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया।

शोभायात्रा का नेतृत्व शोभायात्रा का नेतृत्व दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र पुरी जी महाराज ने किया। भाजपा लखनऊ महानगर के महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल ने पूजन-अर्चन के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। महंत मनोहर पुरी जी महाराज व महंत...