लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: राजाजीपुरम इलाके में गिफ्ट आइटम कारोबारी आशीष मिश्रा (28) ने शौचालय में रखा एसिड पीकर जान दे दी। पुलिस को पूछताछ में जानकारी हुई है कि आशीष ने बैंक से व्यापार के लिए कर्ज ले रखा था। बैंक के रिकवरी एजेंटों के जरिए कॉल करके उस पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी बात से परेशान होकर उसने खुदकुशी का कदम उठाया। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।

आशीष मिश्रा की आत्महत्या राजाजीपुरम सरीपुरा के मानस विहार कॉलोनी निवासी आशीष मिश्रा गिफ्ट आइटम का कारोबारी था। पिता शिव शंकर मिश्रा के मुताबिक आशीष ने व्यापार के लिए चार साल पहले मोबाइल ऐप के जरिए एक बैंक से कर्ज ले रखा था। वह बैंक से लिए गए कर्ज की किस्त जमा नहीं कर पा रहा था। पिता का आरोप है कि बैंक के रिकवरी एजेंटों की ओर से आए दिन कॉल करके उसे किस्त जमा करने का दबाव बनाया जा...