लखनऊ, अक्टूबर 29 -- करवाचौथ के सामान को लेकर दंपति में विवाद Lucknow News: बिजनौर में बुधवार देर शाम करवाचौथ पर साड़ी और पूजा का सामान लाने की बात को लेकर दंपति में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट हो गई। दोनों ही चोटिल भी हो गए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि बिजनौर के छुहारा खेड़ा निवासी सुभाष लोधी के मुताबिक वह पिकअप डाला चालक है। पुलिस के मुताबिक पति पत्नी का काफी दिनों से विवाद चल रहा था। कल शाम ही समझौता हुआ था। शाम को पूरा परिवार एक साथ बैठा था। शिवांगी सब्जी काट रही थी। इस दौरान साड़ी और पूजा का सामान खरीदने को लेकर दंपति में कहासुनी हुई थी। हाथापाई होने लगी। इस दौरान शिवांगी के हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू था। सुभाष का कहना है कि बुधवार रात आठ ...