Lucknow News: करंट लगने से किसान की मौत
लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: मलिहाबाद। जोशिनटोला इलाके में मंगलवार देर रात ट्यूबवेल से खेत में पानी लगा रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। जोशिनटोला निवासी पुतान रावत (45) खेती के साथ-साथ थवाईगीरी भी करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात वह घर से थोड़ी दूरी पर स्थित खेतों में ट्यूबवेल से फसल में पानी लगा रहे थे। इस दौरान ट्यूबवेल के पास पड़े बिजली के तारों के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे सीएचसी मलिहाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों नेपुतान को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.