लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण कम उम्र में भी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। युवाओं में हार्ट अटैक के मामले सामने आना चिंता का विषय है। ऐसे में बीमारियों के इलाज के साथ ही उनकी रोकथाम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए खानपान की आदतों में सुधार, नियमित व्यायाम और व्यापक जनजागरूकता अभियान जरूरी है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: कोल्ड ड्रिंक और तली भुनी वस्तुएं बढ़ा रही डायबिटीज का खतराकम उम्र में बढ़ता बीमारी का खतरा उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित एक हेल्थ समिट में मोटापा, असंतुलित खानपान, शारीरिक निष्क्रियता और मानसिक तनाव को बीमारियों के बढ़ते बोझ के प्रमुख कारणों में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि जब तक हमारा मन और शरीर स्वस्थ नहीं होगा, तब तक हम अपने देश और प्रद...