लखनऊ, सितम्बर 22 -- Lucknow News: सरोजनीनगर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सरोजनी नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सरोजनीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मूल रूप से उन्नाव के बारा सगवर धानी खेड़ा निवासी सुंदरलाल का बेटा टाइल्स कारीगर रवि धीमान (19) करीब चार साल से सरोजनीनगर के अमौसी गांव में शिवांशू सिंह के तीन मंजिला मकान में किराए पर रहता था। मंगलवार सुबह आठ बजे मकान की तीसरी मंजिल पर परिवार समेत किराए पर रह रहे कुलदीप बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी नीचे उतरे समय रवि का कमरा खुला देखा। कमरे के अंदर रवि पंखे से चुन्नी के सहारे लटकते नजर आए। तब कुलदीप ने इसकी सूचना मकान मालिक शिवांशू को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रवि के परिजनों को मामले की जानकारी दी。

पोस्टमार्टम कराने से कर दिया था इनक...