लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: लखनऊ के कमता स्थित अवध बस स्टेशन के आसपास लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए परिवहन निगम एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस की पहल पर अब इस व्यस्त चौराहे से रोडवेज बसों के 120 फेरे कम किए जाएंगे। इस फैसले से जाम से राहत तो मिलेगी, लेकिन यात्रियों को बसों के लिए 20 से 25 मिनट तक इंतजार करना पड़ सकता है। पहले बस हर 10 मिनट में मिल जाती थी। कमता चौराहे पर दिनभर लगने वाले लंबे जाम से निपटने के लिए डीसीपी ट्रैफिक ने रोडवेज प्रशासन को पत्र भेजकर कार्ययोजना बनाने को कहा था। इस सुझाव पर अमल करते हुए रोडवेज प्रशासन अवध बस स्टेशन से आने-जाने वाली 320 बसों में से 80 बसों का प्रवेश रोकने की तैयारी कर रहा है। योजना के मुताबिक, जिन रूटों पर बसें केवल 5 से 10 यात्रियों को लेकर कमता आती हैं, उनके फेरों म...