Lucknow News: कमजोर मरीजों के लिए आसान होगी ब्लैडर कैंसर की सर्जरी
लखनऊ, सितम्बर 6 -- Lucknow News: ब्लैडर कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग, कमजोर और किडनी की कार्यक्षमता कम होने वाले मरीजों में बिना आंत का इस्तेमाल किए मूत्र मार्ग बनाने की तकनीक कारगर विकल्प हो सकती है। लोहिया संस्थान के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वर राम धायल इस तकनीक से जुड़े 15 वर्षों के 400 से अधिक मरीजों के अनुभव को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। उनका चयन इंटरनेशनल ब्लैडर कैंसर नेटवर्क (आईबीसीएन) की वार्षिक बैठक-2026 के लिए हुआ है। डॉ. ईश्वर मांसपेशियों तक फैल चुके और स्थानीय रूप से उन्नत ब्लैडर कैंसर के मरीजों में की गई रेडिकल सिस्टेक्टॉमी और क्यूटेनियस यूरेटेरोस्टॉमी के परिणाम साझा करेंगे। क्यूटेनियस यूरेटेरोस्टॉमी में आंत के हिस्से का इस्तेमाल किए बिना मूत्र को शरीर से बाहर निकालने का रास्ता बनाया जाता है। यह भी पढ़ें- एआई से आसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.