लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: नगराम। हसनपुर कनेरी स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र में मंगलवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की आंखों की जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में आशाराम, रामकिशुन, चांदिका व छोटेलाल सहित चार मरीजों को मोतिया बिंद की शिकायत पर डाक्टरों की टीम आपरेशन के लिए इन्दिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय ले गई। कैम्प में नेत्र चिकित्सक डा. मदसुदूल हसन की टीम के चंद्रजीत यादव, सतीश मिश्रा समेत टीम मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Roorki News: लक्सर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आज कैम्प का आयोजन प्रधान कनेरी ब्रजेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

हिं...