Lucknow News: कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मचारी तो बिल्डर पर भड़के अपार्टमेंट के लोग
लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन योजना स्थित विहान हाइट्स अपार्टमेंट में बिजली विभाग के अधिकारियों के बिजली कनेक्शन काटने पहुंचने पर सोमवार को निवासी एकत्र हो गए। बिजली बिल जमा नहीं होने से नाराज लोगों ने बिल्डर के खिलाफ रोष जताया। शाम को दर्जनों निवासी पीजीआई थाने पहुंचे और बिल्डर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। निवासियों का आरोप है कि अपार्टमेंट में करीब 75 परिवार रहते हैं, लेकिन बिल्डिंग का उचित रखरखाव नहीं किया जा रहा है। जगह-जगह जलभराव रहता है और लिफ्ट भी ज्यादातर खराब रहती है। आरोप है कि मेंटिनेंस के नाम पर प्रति फ्लैट 1200 रुपये महीने वसूले जाते हैं, इसके बावजूद बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। लोगों के मुताबिक, अपार्टमेंट के कॉमन एरिया का बिजली का एक लाख 82 हज़ार 644 रुपये बकाया जमा नहीं होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.