लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: कनकहा रेलवे लाइन पर युवती का क्षत-विक्षत शव मिला है। उसके शव से छह किमी. दूर निगोहां रेलवे स्टेशन पर युवक का कटा शव मिला है। युवती के शव की शिनाख्त हो गई है, जबकि निगोहां में मिले युवक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू ने बताया कि कनकहा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह सात बजे रेलवे लाइन के पास मानखेड़ा मजरा कनकहा निवासी रामसनेही की बेटी वंदना (35) का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह कनकहा रेलवे स्टेशन के पास युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया। इसके बाद युवती की पहचान हो सकी। पिता रामसनेही ने पुलिस को बताया कि बेटी वंदना मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।वहीं, निगोहां रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर करीब 35 वर्षीय य...