लखनऊ, जुलाई 3 -- Lucknow News: पीजीआई क्षेत्र के कल्ली पश्चिम स्थित रायबरेली हाईवे पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से रात नौ बजे तक तक भीषण जाम लगा रहा। शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार और जगत खेड़ा कट से लगातार सड़क पार करने वाले लोगों के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कल्ली तिराहे से सबा खेड़ा तक करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें चार घंटे तक रेंगती रही। जबकि दूसरी ओर ओमेक्स कट के पास सड़क पार करने वालों के चलते किसान पथ तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। सबसे अधिक परेशानी मरीजों और उनके तीमारदारों को हुई। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही और लोगों ने किसी तरह रास्ता बनाकर उन्हें आगे निकाला। भीषण गर्मी और उमस के बीच वाहन चालकों व राहगीरों को घंटों परेशान होना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना ह...