Lucknow News: कंडक्टरों की रोकी ड्यूटी तो थम गए 40 ई-बसों के पहिए, 5000 यात्री बेबस
लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: दुबग्गा सिटी बस डिपो में गुरुवार सुबह अचानक बस ड्राइवर और कंडक्टर हड़ताल पर चले गए। वजह यह रही कि एआरएम द्वारा बिना किसी लिखित आदेश के वर्ष 2021 से पहले संविदा पर भर्ती किए गए करीब 170 बस कंडक्टरों की ड्यूटी रोक दी गई थी। इसके विरोध में कर्मचारियों ने 40 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन ठप कर दिया। सुबह से शाम तक डिपो में सिटी ट्रांसपोर्ट की अपनी 40 बसें खड़ी रहीं, जिससे लगभग 5,000 दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पीएमआई की 75 बसों का संचालन जारी रहा। देर शाम एआरएम दुबग्गा डिपो के एआरएम डीके गर्ग और कर्मचारी प्रतिनिधियों राजकमल सिंह, कमलाकांत त्रिपाठी, ओमप्रकाश यादव, सूर्यभान पटेल के बीच हुई वार्ता में छह बिंदुओं पर सहमति बनी। सहमति बनने के बाद कंडक्टर ड्यूटी पर लौटे और बसों का संचालन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.