Lucknow News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत
लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: सरोजनीनगर, संवाददाता। बंथरा क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर संदीप (20) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।किशुनपुर कौड़िया गांव निवासी संदीप दोपहर में खाना खाकर बाइक से काम पर लौट रहा था। कौड़िया गांव के सामने बनी-मोहनलालगंज मार्ग पर जुनाबगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एयरफोर्स स्टेशन मेमौरा के कर्मचारियों ने उसे प्रसाद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संदीप चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.