लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: लखनऊ। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ओवर स्पीड में चल रहे एक दर्जन से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। ट्रैफ़िक पुलिस के फकेर आलम एवं अनिल कुमार ने ट्रांसपोर्ट नगर और बीमा अस्पताल के पास टोव्हीलर इंटरसेप्टर लगा कर वाहनों की स्पीड जांची। इस दौरान एक दर्जन से अधिक वाहन निर्धारित से अधिक स्पीड से फर्राटा भरते हुए वहां से गुजर गए, जिसे मशीन ने पकड़ लिया। अब इन लोगों को ओवरस्पीडिंग में चालान भेजा गया। यह कार्रवाई एडीसीसपी ट्रैफिक रघुवेंद्र प्रताप सिंह एवं निदेशालय के निर्देशानुसार की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...