लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: अनाधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहनों के खिलाफ मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कवच अभियान में परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की। अभियान के दूसरे दिन सोमवार को लखनऊ में 60 बसों के चालान किए गए और 18 बसों को सीज किया गया। उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र राधेश्याम और संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रभात पाण्डेय के निर्देशन में 4 टीमें बनाकर आलमबाग चौराहा, नहरिया रोड, पीजीआई मार्ग, सुल्तानपुर रोड, अहिमामऊ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और पॉलीटेक्निक-कमता अयोध्या मार्ग पर जांच की गई। जांच में कई बसें परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए मिलीं। कुछ स्लीपर बसों की छत पर व्यावसायिक माल लादकर ढुलाई की जा रही थी। सभी उल्लंघनकारी वाहनों को सीज कर दिया गया। व्यावसायिक माल की ढुलाई को लेकर राज्य कर विभाग ने कार्रवाई की...