Lucknow News: ऑनलाइन गेम में 50 हजार हारने पर किशोर ने रची अपहरण, फिरौती की साजिश
लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: ऑनलाइन गेमिंग, सट्टेबाजी में 50 हजार रुपए हारने और प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागे नीट की तैयारी कर रहे किशोर ने उधारी चुकाने के लिए खुद के अपहरण, फिरौती और हत्या की झूठी कहानी रच डाली। पारा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश करते हुए उसे दूसरे प्रांत से सकुशल बरामद कर लिया। डीसीपी पश्चिमी जितेंद्र श्रीवास्तव ने अभिभावकों से अपील की कि वह बच्चों की परवरिश, पढ़ाई और हरकतों पर विशेष ध्यान दें। डीसीपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हरदोई निवासी किशोर पारा में चाचा के घर रहकर नीट की तैयारी कर रहा है। किशोर को ऑनलाइन गेम की लत लग गई। इसकी वजह से वह चाचा से कई बार डांट भी खा चुका है। चाचा की डांट फटकार से नाराज किशोर ने किराए का कमरा लेकर अकेले रहना शुरू कर दिया। गेम में लगातार रुपए हारने पर उस पर करीब 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.