लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: मड़ियांव पुलिस ने गुरुवार को ई-रिक्शा और ऑटो में बैठे यात्रियों ने लूट और चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से लूट व चोरी के दो मोबाइल फोन, 3100 रुपये नगद और घटना में प्रयोग किया गया ऑटों ई-रिक्शा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीन लोगों में दो बाल अपचारी है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने दो बालअपचारी को बाल सुधारगृह भेज दिया। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को ऑटो से लूट और चोरी की घटनाएं करने वाले तीन युवक आईआईएम रोड स्थित सर्विश लेन के पास एक नीले रंग के ऑटो में खड़े होकर किसी वारदात की फिराक में है। पुलिस मुखबिर की सूचना पर दबिश दी और घेराबंदी की। पुलिस को आता देखकर आरोपी ऑटो से भागने लगे। पुलिस ने भाग रह...