Lucknow News: ऑटो में चेन और पर्स चोरी करने वाली मां-बेटी,जेठानी गिरफ्तार
लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: ऑटो में बैठे यात्रियों से चेन, पर्स चोरी करने वाली तीन महिला टप्पेबाजों को पारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ी गई महिला टप्पेबाजों में मां बेटी और जेठानी शामिल हैं। यह शहर में कई जगह ऑटो में सवार यात्रियों के साथ चेन, पर्स चोरी की वारदात कर चुकी हैं। इनसे दो सोने की चेन बरामद कर जेल भेजा गया है। इंदिरा नगर तकरोही के आदर्श कॉलोनी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अरविंद यादव की पत्नी लक्ष्मी के मुताबिक वह बुधवार शाम इंदिरा नगर से मेट्रो से सिंगार नगर आई थीं, जहां से ऑटो से पारा के हंसखेड़ा में रिश्तेदार के घर जा रही थीं। तभी तीन महिला ऑटो में आकर अगल बगल बैठ गईं। तीनों महिला टप्पेबाजों ने बातों में उलझाकर उनके गले मे पड़ी सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी का आभास होने पर चेन मांगने पर तीनों महिला झगड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.