लखनऊ, अगस्त 8 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज इलाके में एक ऑटो चालक पर 11 वर्षीय बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकी से जुड़े बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी का उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि पिता की अनुपस्थिति में आरोपी बच्ची के साथ अनुचित व्यवहार करता था। बच्ची द्वारा विरोध किए जाने पर उसे धमकाया जाता था, जिसके डर से वह लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बता पाई। शिकायत मिलते ही हजरतगंज पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डालीबाग स्थित एकता वन के पास से आरो...