Lucknow News: ऐशबाग मनोरंजन केंद्र में रेलकर्मियों को मिलेंगी अच्छी सुविधाएं
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों को अब किसी समारोह आदि का आयोजन करने के लिए ऐशबाग स्थित मनोरंजन केंद्र अब उन्हें नए रूप में मिलेगा। यहां की वर्षों पुरानी जर्जर एसी शीट की छत को बदलकर प्रोफाइल जीआई शीट लगा दी गई है। मुख्य द्वार पर नया आकर्षक दरवाजा लगाया गया है। हॉल में पुराने स्टेज के ऊपर बने आरसीसी कॉलम एवं बॉलकनी को हटाकर स्टेज की ऊंचाई को मानक स्तर पर लाया गया और चौड़ाई बढ़ाई गई है। जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव के अनुसार हॉल के अंदर टाइल्स एवं नई फाल्स सीलिंग लगाई गई है। अंदर-बाहर की दीवारों के प्लास्टर को नए सिरे से कर पुट्टी-पेंटिंग का कार्य किया गया। केंद्र में प्रसाधन सुविधाओं को आधुनिक बनाया गया है। पोर्च का नवीनीकरण एवं प्रवेश मार्ग में ग्रेनाइट फ्लोरिंग, कार्यालय कक्ष एवं स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.