Lucknow News: एलयू में पीएचडी प्रवेश की अंतिम मेरिट सूची जारी
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश सत्र 2026-27 के तहत जेआरएफ, नेट तथा नेट पीएचडी श्रेणी के अभ्यर्थियों की अंतिम पूर्ण मेरिट सूची जारी कर दी है। विवि ने उपलब्ध सीटों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का सीट आवंटन भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपनी लॉगिन आईडी के माध्यम से सीट आवंटन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों के लिए शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 6 अक्तूबर 2026 की शाम 5 बजे से शुरू कर दी गई है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर है। यह सीट आवंटन मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, राजनीति विज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार, मानव विज्ञान, प्राणी विज्ञान और अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र विषयों के लिए किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर शुल्क जमा कर प्रवेश प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.