लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण आम लोगों की सुविधा के लिए लोन मेला लगाने जा रहा है। यह लोन मेला 15 अक्तूबर, 2026 को गोमती नगर स्थित प्राधिकरण कार्यालय में लगाया जाएगा। जहां सभी राष्ट्रीयकृत एवं अधिसूचित बैंकों की टीम उपस्थित रहेगी। आवंटियों को मौके पर ही एनओसी और प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों पर लोन की सुविधा मिलेगी। पंजीकरण के लिए भी लोन मिलेगा। एलडीए के वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों का आवंटन किया गया है। इनमें से कई आवंटी सही जानकारी के आभाव व बैंक से लोन न मिलने के कारण सम्पत्ति का पूरा भुगतान नहीं कर पाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में आवंटियों पर अतिरिक्त ब्याज का बोझ तो पड़ता ही और देरी होने पर आवंटन निरस्त होने का खतरा भी रहता है। इसे ध...