लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शारदा नगर विस्तार एवं बसंतकुंज योजना में आवंटित किये भवन लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

आवास आवंटन की प्रक्रिया लखनऊ विकास प्राधिकरण ने स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर अल्प आय वर्ग के 407 परिवारों को उनका अपना आशियाना दिया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी सभागार में लॉटरी के माध्यम से आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किये गये। इस दौरान आवेदकों की उपस्थिति में उन्हीं के हाथों से ही लकी ड्रा की पर्चियां निकलवायी गयीं। इस पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

लॉटरी के परिणाम एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि शारदा नगर विस्तार योजना में रिक्त 207 प्रधानमंत्री आवासों के लिए कुल 4,553 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें से 2,367 पात्र आवेदकों के मध्य भवनों की लॉटरी...