लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: विरोध के बीच अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने लगातार तीसरे दिन भी अभियान चलाया। इस दौरान चार अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। वहीं, दुबग्गा व सुशांत गोल्फ सिटी में 11 अवैध प्लाटिंग व एक व्यावसायिक कॉम्पलेक्स ध्वस्त किया गया। सुप्रीम कोर्ट की टीम के पांच सितम्बर को अलीगंज की अवैध बिल्डिंग के निरीक्षण की आहत के चलते प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्यवाही तेज कर दी है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने गुरुवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि अलीगंज की चन्द्रलोक कालोनी के सेक्टर-ई, सेक्टर-एफ, सेक्टर-जे में कार्रवाई की गयी। जिसमें मोहम्मद सीफायत हुसैन, वंदना भार्गव एवं अभिनव भार्गव, ओम प्रकाश श्रीवास्...