Lucknow News: एलडीए ने चार अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर
लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: एलडीए ने 04 अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को बीबीडी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर चार अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की।प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि बीबीडी थानाक्षेत्र के ग्राम-जुग्गौर, हासेमऊ, सराय शेख एवं बड़ी देवरिया में अभियान चलाया गया। इस दौरान बुधाना देवी, महादेव, संतोष यादव, रमावती, कामता प्रसाद, रामलखन, राम प्रसाद व अन्य द्वारा लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही चार अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.