लखनऊ, जुलाई 13 -- Lucknow News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को ज्ञापन देने पहुंचा। इस दौरान उपाध्यक्ष और सचिव के बैठकों में व्यस्त होने के कारण जब व्यापारियों से कोई अधिकारी नहीं मिला, तो उन्होंने एलडीए कार्यालय के बाहर 'व्यापारी एकता जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए नाराजगी जताई। हंगामे को देख पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और बताया कि वीआईपी कार्यक्रम के कारण अधिकारियों को जाना पड़ा। इसके बाद एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार ने व्यापारियों का 17 सूत्रीय ज्ञापन लिया और प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत बैठक की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल व महामंत्री योगेन्द्र सिंह ने कहा कि किसी भी हादसे के बाद हमेशा व्यापारियों को निशाना बनाना गलत है। उन्होंने म...