लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता लखनऊ विकास प्राधिकरण में लगे विशेष निबंधन शिविर में दूसरे दिन बुधवार को 93 आवंटियों ने अपने पक्ष में सम्पत्ति की रजिस्ट्री करवायी। बिना किसी भागदौड़ के एक ही पटल पर फाइल तैयार हुयी और वहीं रजिस्ट्री हो गयी तो आवंटियों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने इस पहल की खूब सराहना की।अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि आवंटियों की सहूलियत के लिए 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2026 तक प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में विशेष निबंधन शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को भी विशेष निबंधन शिविर आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...