Lucknow News: एलडीए के लीज सौदों की खुलेगी फाइल, स्टांप शुल्क की होगी जांच
लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण की हजरतगंज में जनपथ मार्केट हो या इंजीनियरिंग चौराहे पर स्थित कॉमर्शियल काम्पलेक्स। पेपर मिल कालोनी हो या मोती झील। ऐसी लगभग 2 हजार सम्पत्तियां जांच के दायरे में आ गई हैं, जिसे एलडीए ने आरएफपी (प्रस्ताव के लिए अनुरोध) के माध्यम से चयनित एजेंसियों को किराये और लीज पर दी हैं। निबंधन विभाग को आशंका है कि अनुबंध में पर्याप्त स्टाम्प नहीं लगया है। इनकी अब स्टांप शुल्क के नजरिये से गहन जांच होगी। सहायक आयुक्त स्टांप (द्वितीय) ने एलडीए उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर ऐसी सभी पत्रावलियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि यह परखा जा सके कि संबंधित अनुबंधों में नियमानुसार स्टांप शुल्क का भुगतान हुआ है या नहीं। सहायक आयुक्त स्टांप द्वितीय रमेश चन्द्र की की ओर से बीते 25 जून को जारी पत्र में कहा गया है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.