Lucknow News: एलएसए को जबरन ठेका देने की तैयारी पर भड़के पार्षद, मेयर और विधायक को लिखा पत्र
लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: राजधानी की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच आर-पार की जंग छिड़ गई है। वार्डों में सफाई का जिम्मा जबरन दूसरी कार्यदायी संस्था 'लखनऊ स्वच्छता अभियान' (एलएसए) को सौंपे जाने की कवायद पर सत्ताधारी भाजपा व विपक्षी दलों के पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। छह वार्डों के पार्षदों ने एकजुट होकर इस तानाशाही के खिलाफ महापौर, क्षेत्रीय भाजपा विधायक और संगठन को विरोध पत्र भेजकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। महानगर वार्ड के भाजपा पार्षद हरीश चंद्र लोधी, अयोध्या दास प्रथम के मुसव्विर अली, अयोध्या दास द्वितीय के अवधेश त्रिपाठी, फैजुल्लागंज द्वितीय के प्रियंका वाजपेयी, गोमती नगर के कौशल पांडेय व कदम रसूल के सपा पार्षद नदीम खान का आरोप है कि नगर निगम के अफसर नियमों और सदन की मर्यादा को दरकिनार कर जबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.