लखनऊ, अक्टूबर 21 -- Lucknow News: लोहिया संस्थान में बुधवार को एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी और महर्षि चरक शपथ समारोह आयोजित किया गया। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से एकेडमिक ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सफेद कोट पहनाकर चिकित्सा के पेशे में उनके प्रवेश का प्रतीकात्मक स्वागत किया गया। इस नोबल पेशे में सफेद कोट प्रवेश का प्रतीक है। विद्यार्थियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने, गोपनीयता का सम्मान करने और हर इंसान की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह के मार्गदर्शन में आयोजन अध्यक्ष एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.एसडी कांडपाल,डीन डॉ.राजन भटनागर,सीएमएस डॉ.विक्रम सिंह, डॉ.प्रद्युम्न सिंह ने मेडिकल छात्रों को संबोधित किया और प्रेरणादायक विच...