लखनऊ, नवम्बर 28 -- Lucknow News: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) लखनऊ चैप्टर की शनिवार को आईआईए भवन में हुई बैठक में एमएसएमई कनेक्ट ऐप से कारोबारियों को जोड़ने पर जोर दिया गया। उद्यमियों में व्यावसायिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। चैप्टर चेयरमैन वैभव अग्रवाल की अध्यक्षता और नीरज जायसवाल के संयोजन में आयोजित बैठक में उद्यमियों के बीच संवाद, व्यावसायिक सहयोग और संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन बाल सचिन ने किया। बैठक में सचिव राजीव जैन, सीनियर वाइस चेयरमैन आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष अभिनव कपूर समेत करीब 40 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक से पहले आयोजित नेटवर्किंग मीट में सदस्यों को एक-दूसरे से परिचित होने, कारोबारी अनुभव साझा करने और व्यावसायिक संबंध मजबूत करने का अवसर मिला। चैप्टर चेयरमैन ने आईआईए की कार्यप्रणाली और...