Lucknow News: एमएलसी चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप, फॉर्म 16 और मतपेटियों के आंकड़ों पर उठे सवाल
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन की मतगणना के दौरान मंगलवार को प्रत्याशियों ने अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए विरोध जताया। सपा की स्नातक प्रत्याशी कांति सिंह ने फॉर्म 16 में दर्ज मतों की संख्या और मतपेटियों से निकल रहे मतपत्रों की संख्या में अंतर होने का आरोप लगाया। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार बंधु और स्मिता मिश्रा ने भी मतपत्र खुले मिलने और मतपेटियों के नंबरों में अंतर पर सवाल उठाए। कांति सिंह का आरोप था कि फॉर्म 16 में दर्ज वोटों और मतपेटियों से निकल रहे मतपत्रों की संख्या का मिलान नहीं हो रहा है। उन्होंने फर्जी मतदान की आशंका जताते हुए कहा कि प्रत्याशियों को फॉर्म 16 उपलब्ध नहीं कराया गया। इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.