लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। बीकेटी के बड़ी बाजार स्थित एचडीएफसी एटीएम में कार्ड फंसने के बाद मदद के बहाने युवती से 60,900 रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने बीकेटी थाने में केस दर्ज कराया है।भोला विहार शक्तिनगर निवासी काजल सिंह के मुताबिक, शुक्रवार शाम 6:15 बजे वह बड़ी बाजार एटीएम पर पैसे निकालने गईं। बैंक ऑफ बड़ौदा का कार्ड मशीन में फंस गया। वहां मौजूद एक युवक ने मदद के नाम पर मोबाइल देकर किसी से बात कराई। फोन पर कैंसिल बटन दबाकर पिन डालने को कहा गया। कार्ड नहीं निकला तो युवक ने कार्ड ब्लॉक कराने की बात कही। पीड़िता दूसरे एटीएम से पैसे निकालकर सामान खरीदने लगी, तभी पिता के फोन पर रकम निकलने का मैसेज आया। वापस लौटने पर कार्ड गायब था। खाते से 60,900 रुपये निकाले गए थे। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...